---Advertisement---

Oppo Find X9s में मिल सकती है 7,025mAh बैटरी, इंटरनेशनल मार्केट में जल्द होगा लॉन्च

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Oppo Find X9s

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Oppo Find X9s: चाइनीज हैंडसेट मेकर Oppo का नया स्मार्टफोन जल्द इंटरनेशनल मार्केट में पेश किया जा सकता है।Oppo Find X9s के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से यह जानकारी मिली है कि, यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Oppo Find X8s की जगह ले सकता है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Oppo Find X9s स्टोरेज

एक मीडिया रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि यह स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किए जाने वाले इसके वेरिएंट से काफी भिन्न होगा। Oppo Find X9s में यूजर्स को 6.59 इंच डिस्प्ले 1.5 K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट मिल सकता है। इस स्मार्टफोन के लिए 256 GB और 512 GB की स्टोरेज के विकल्प देखने को मिल सकते हैं। भारत सहित इंटरनेशनल मार्केट में इस वर्ष की दूसरी तिमाही में Oppo Find X9s को लॉन्च किया जा सकता है।

Oppo Find X9s कैमरा

इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा देखने को मिल सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Oppo Find X9s

Oppo Find X9s में 7,025 mAh की बड़ी बैटरी 100 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। Oppo Find X8s में 5,700 mAh की बैटरी थी। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek latest Dimensity 9500s मिल सकता है। भारत में नए MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट के साथ यह शुरुआती स्मार्टफोन्स में शामिल हो सकता है। MediaTek ने ‘s’ सीरीज के चिपसेट का परफॉर्मेंस बेहतर होने का दावा किया है।

Oppo Find N6 बहुत जल्द होगा लॉन्च ?

Oppo Find N6 स्मार्टफोन को बहुत जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह पिछले वर्ष फरवरी में लॉन्च किए गए Oppo Find N5 की जगह ले सकता है। हाल ही में चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में Oppo की Find सीरीज के प्रोडक्ट मैनेजर, Zhou Yibao ने यह जानकारी दी थी कि, कंपनी का अगला फोल्डेबल स्मार्टफोन Oppo Find N6 होगा।

इस स्मार्टफोन को मार्च में चाइनीज न्यू ईयर के जश्न के बाद लॉन्च किया जाएगा। Oppo Find N6 को चीन के अलावा चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया जा सकता है। भारत में इस स्मार्टफोन के लॉन्च की कम संभावना है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है।

लेखक की राय

Oppo Find X9s प्रीमियम सेगमेंट में दमदार एंट्री कर सकता है।
बड़ी बैटरी और ट्रिपल 50MP कैमरा इसे खास बनाते हैं।
Dimensity 9500s चिपसेट इसकी परफॉर्मेंस को नई ऊंचाई दे सकता है।
अब देखना होगा कि कीमत के मोर्चे पर यह कितना प्रतिस्पर्धी साबित होता है।

यह भी पढ़ें: WhatsApp का नया ‘Remind Me’ फीचर: अब कभी नहीं भूलेंगे पुराने मैसेज

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment