---Advertisement---

कम कीमत में बड़ा धमाका! Oppo का नया 5G फोन आया 50MP कैमरा के साथ

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
OPPO

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

ओप्पो ने इंडियन मार्केट में अपनी K सीरीज के तहत एक नया स्मार्टफोन मार्केट में पेश कर दिया है। जिसे कंपनी ने OPPO K14x 5G के नाम से लॉन्च किया है। कंपनी ने कई हफ्तों पहले ही इस डिवाइस के लॉन्च की जानकारी दी थी। अब इसे आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स से लैस है। चलिए फोन के कुछ खास फीचर्स पर एक नजर डालते हैं…

OPPO K14x 5G के टॉप फीचर्स

ओप्पो ने इस नए डिवाइस में 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले देखने को मिल रही है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1125 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। साथ ही फोन में Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 मिल रहा है, जिससे यूजर्स को लेटेस्ट इंटरफेस का एक्सपीरियंस मिलेगा। फोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर है, जो 6nm प्रोसेस पर बेस्ड है, जो स्मूद परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है।

फीचरडिटेल
डिस्प्ले6.75 इंच HD+ डिस्प्ले
रिफ्रेश रेट120Hz
पीक ब्राइटनेस1125 निट्स
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16 आधारित ColorOS 16
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 6300
प्रोसेस टेक्नोलॉजी6nm
रैम ऑप्शन4GB / 6GB RAM
वर्चुअल रैम8GB तक एक्सपेंडेबल
इंटरनल स्टोरेज128GB
स्टोरेज एक्सपेंशनमाइक्रोSD कार्ड से 1TB तक
फोन की मोटाई8.61mm
बैक पैनलमैट फिनिश
प्रोटेक्शनIP64 रेटिंग (धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा)

इसके साथ ही डिवाइस में 4GB और 6GB रैम ऑप्शंस हैं, जिसमें वर्चुअल रैम के जरिए 8GB तक आसानी से बढ़ा सकते हैं। इतना ही नहीं इस फोन में स्टोरेज के लिए 128GB इंटरनल की मेमोरी दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 1TB तक बढ़ाया भी जा सकता है। फोन की मोटाई 8.61mm है और इसके बैक पैनल पर मैट फिनिश देखने को मिल रही है। इसके अलावा फोन में IP64 रेटिंग है, जो इसे धूल और पानी के हल्के छींटों से सेफ रखती है।

OPPO K14x 5G के कैमरा फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए ओप्पो के इस डिवाइस में यूजर्स को डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का पोर्ट्रेट सेंसर मिल रहा है। इसके अलावा फोन में सामने की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

फीचरडिटेल
रियर कैमरा सेटअपडुअल कैमरा
प्राइमरी कैमरा50MP
सेकेंडरी कैमरा2MP पोर्ट्रेट सेंसर
फ्रंट कैमरा5MP
वीडियो रिकॉर्डिंग1080p Full HD सपोर्ट
बैटरी क्षमता6500mAh
फास्ट चार्जिंग45W SuperVOOC
चार्जरबॉक्स में उपलब्ध

हालांकि, ये डिवाइस 1080p में फुल HD वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है। फोन की सबसे बड़ी खास बात यह है कि, इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसके साथ बॉक्स में 45W SuperVOOC फास्ट चार्जर भी उपलब्ध है।

OPPO

OPPO K14x 5G की कीमत और उपलब्धता

OPPO के इस डिवाइस को दो कलर ऑप्शन Prism Violet और Icy Blue में पेश किया गया है। फोन के 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है।

डिवाइस को आप Flipkart, OPPO की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए 16 फरवरी से बिक्री के लिए तैयार हो जाएगा। वहीं, लॉन्च ऑफर्स के तहत कंपनी 1,500 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट और 3 महीने तक की No Cost EMI का भी मौका दे रही है।

लेखक की राय

OPPO K14x 5G बजट सेगमेंट में दमदार बैटरी और फास्ट चार्जिंग के साथ आकर्षक विकल्प बनकर उभरा है।
120Hz डिस्प्ले और Dimensity 6300 प्रोसेसर रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए अच्छा परफॉर्मेंस देते हैं।
हालांकि कैमरा सेटअप औसत यूजर्स के लिए ही बेहतर रहेगा।
कुल मिलाकर, लंबी बैटरी लाइफ और 5G चाहने वालों के लिए यह फोन एक संतुलित सौदा है।

यह भी पढ़ें: Oppo Reno 15 Pro Mini मचाएगा तहलका! 6.32-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ कीमत भी हुई लीक

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment