---Advertisement---

Redmi Note 15 5G Sale Live: ऑफर के साथ ₹19,999 में खरीदें दमदार स्मार्टफोन

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Redmi Note 15 5G

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Redmi Note 15 5G को आज पहली बार सेल के लिए मौजूद कर दिया गया है। बता दें कि, नई Note सीरीज का ये स्मार्टफोन पिछले हफ्ते देश में 6.77-इंच AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट के साथ मार्केट में पेश किया गया था। Redmi Note 15 5G में डुअल रियर कैमरा यूनिट है जिसमें 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 5,520mAh की बैटरी शामिल है। Redmi Note 15 5G में डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP65 रेटिंग भी है।

Redmi Note 15 5G भारत में कीमत और सेल ऑफर्स

भारत में Redmi Note 15 5G की कीमत 8GB + 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए 22,999 रुपये से स्टार्ट होती है। वहीं, अगर आप 8GB + 256GB वेरिएंट को खरीदते हैं तो, इसकी कीमत आपको 24,999 रुपये पड़ेगी। खास बात यह है कि, Redmi, SBI, Axis Bank, ICICI Bank क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर ग्राहकों को 3,000 रुपये तक का तुरंत डिस्काउंट मिलेगा। इस बैंक-बेस्ड ऑफर से 128GB और 256GB स्टोरेज मॉडल की प्रभावी कीमत क्रमशः 19,999 रुपये और 21,999 रुपये हो जाएगी।

वेरिएंटMRP कीमतबैंक ऑफर (₹3,000 तक) के बाद प्रभावी कीमत
8GB RAM + 128GB स्टोरेज₹22,999₹19,999
8GB RAM + 256GB स्टोरेज₹24,999₹21,999

Redmi Note 15 5G स्मार्टफोन मार्केट में ब्लैक, ग्लेशियर ब्लू और मिस्ट पर्पल कलर में मौजूद है। बता दें कि, फोन की सेल दोपहर 12 बजे IST से Xiaomi इंडिया वेबसाइट, रिटेल पार्टनर्स और Amazon पर शुरू हो गई है। जो कि, नो कॉस्ट EMI ऑप्शन3,333 रुपये प्रति माह से शुरू हैं। बायर्स एक्सचेंज डिस्काउंट का भी फायदा उठा सकते हैं।

पॉइंटडिटेल
उपलब्ध रंगब्लैक, ग्लेशियर ब्लू, मिस्ट पर्पल
बैंक ऑफरSBI, Axis Bank, ICICI Bank क्रेडिट कार्ड व EMI
नो-कॉस्ट EMI₹3,333/माह से शुरू
एक्सचेंज ऑफरउपलब्ध
सेल प्लेटफॉर्मXiaomi India वेबसाइट, Amazon, रिटेल स्टोर्स
सेल टाइमदोपहर 12 बजे (IST) से

Redmi Note 15 5G के स्पेसिफिकेशन्स

Redmi Note 15 5G स्मार्टफोन Android 15-बेस्ड है। जो HyperOS 2 पर काम करता है। वहीं, इस फोन को लेकर यह पुष्टि की गई है कि, हैंडसेट में यूजर्स को चार साल का OS अपडेट और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 6.77-इंच फुल-HD+ (1,080 x 2,392 पिक्सल) AMOLED स्क्रीन है। डिस्प्ले में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन कोटिंग है।

Redmi Note 15 5G

Redmi Note 15 5G में बेहतरीन प्रोसेसर यानी कि, Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, इसी के साथ ही 8GB LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया गया है। बात करें, कैमरे की तो, इसमें ड्यूल रियर कैमरा यूनिट मिल रहा है। जिसमें 108-मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा शामिल है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा दिया गया है।

फीचरडिटेल
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 15 आधारित HyperOS 2
OS अपडेट4 साल OS अपडेट
सिक्योरिटी अपडेट6 साल
डिस्प्ले6.77-इंच FHD+ AMOLED
रेजोल्यूशन1080 × 2392 पिक्सल
रिफ्रेश रेट120Hz
पीक ब्राइटनेस3,200 निट्स
डिस्प्ले प्रोटेक्शनCorning Gorilla Glass 7i
प्रोसेसरSnapdragon 6 Gen 3
रैम8GB LPDDR4X
स्टोरेज256GB तक UFS 2.2
रियर कैमरा108MP मेन + 8MP अल्ट्रा-वाइड
फ्रंट कैमरा20MP
बैटरी5,520mAh
फास्ट चार्जिंग45W
रिवर्स चार्जिंग18W
कनेक्टिविटी5G, 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.1, GPS, NFC, USB Type-C
ऑडियोStereo Speakers, Dolby Atmos, Hi-Res Audio
सिक्योरिटीIn-display Fingerprint Sensor
डस्ट/वॉटर रेजिस्टेंसIP65

Redmi Note 15 5G में यूजर्स को कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए कई फीचर्स मिल जाएंगे। जैसे कि, 5G, 4G LTE, Wi-Fi, USB Type-C पोर्ट, ब्लूटूथ 5.1, GPS और NFC इत्यादि। खास बात यह है कि, इस फोन में डॉल्बी एटमॉस और हाई-रेस ऑडियो के यूजर्स को स्टीरियो स्पीकर भी देखने को मिलेगा। वहीं, डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP65-रेटेड बिल्ड है। इसमें ऑथेंटिकेशन के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। Redmi Note 15 5G में 5,520mAh की बैटरी है जो 45W फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

लेखक की राय

Redmi Note 15 5G इस प्राइस रेंज में प्रीमियम फीचर्स के साथ एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आता है।
AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 और 108MP कैमरा इसे काफी आकर्षक बनाते हैं।
बैंक ऑफर के बाद 20 हजार रुपये से कम की प्रभावी कीमत इसकी सबसे बड़ी ताकत है।
लंबे OS और सिक्योरिटी अपडेट के साथ यह फोन लंबे समय के लिए भरोसेमंद साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें: iPhone 17 और iPhone 16 समेत ढेरों Apple प्रोडक्ट्स मिल रहे हैं सस्ते, Flipkart-Amazon नहीं…यहां हैं डील्स

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment