Samsung ने अपना लेटेस्ट प्रोसेसर Samsung Exynos 1680 लॉन्च कर दिया है। मोबाइल प्लेटफॉर्म Exynos 1580 का सक्सेसर है जो नए मिडरेंज स्मार्टफोन्स के लिए खासतौर पर बनाया गया है। कंपनी ने इसे लेकर यह भी कहा है कि यह नए स्मार्टफोन्स पर पहले से ज्यादा स्मूद AI एक्सपीरियंस देने के लिए बनाया गया है। नए चिपसेट में कंपनी ने अपग्रेडेड सीपीयू, जीपीयू और एनपीयू इस्तेमाल किया है। आइए जानते हैं क्या है नए चिपसेट में खास।
Samsung Exynos 1680 प्रोसेसर
Samsung Exynos 1680 को कंपनी ने मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह एक मिडरेंज ऑक्टाकोर चिपसेट है जो 4nm EUV प्रोसेस पर बना हुआ है। यह नई जेनरेशन के मिडरेंज स्मार्टफोन्स के लिए बनाया गया है। कंपनी इसे Samsung Galaxy A57 5G में इस्तेमाल करने जा रही है। इसमें Xclipse 550 GPU लगा है जो AMD RDNA 3 आर्किटेक्चर पर बना है। 2WGP और 2RB कंफिग्रेशन से यह लैस किया गया है।
सैमसंग का यह भी कहना है कि नया आर्किटेक्चर 16% ज्यादा शानदार परफॉर्मेंस दे सकता है। यह पहले से ज्यादा हैवी ग्राफिक्स को स्मूदली प्रोसेस भी कर सकता है। मोबाइल पर भी कंसोल जैसा गेमप्ले अनुभव देने का दम इसमें बताया गया है। एनपीयू में 19.6 ट्रिलियन ऑपरेशन प्रति सेकंड प्रोसेस करने की क्षमता है। इसमें समर्पित वेक्टर इंजन दिया गया है जो AI फीचर्स को पहले से बेहतर तरीके से परफॉर्म कर सकता है।
Samsung Exynos 1680 : शानदार AI features

Samsung Exynos 1680 में इमेज सिग्नल प्रोसेसर को इस तरह से सक्षम किया गया है कि यह मोबाइल फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी को एंडवांस लेवल तक ले पहुंचाया जा सके। इसी के साथ इस फोन में 200 मेगापिक्सल तक इमेज सेंसर भी दिया गया है। वहीं कंपनी ने इसमें AI पावर्ड इमेज प्रोसेसिंग भी दी है। यह पहले से बेहतर कंट्रास्ट, बेहतर डीटेल्स, और एडवांस नॉइज रिडक्शन कर सकता है। लो-लाइट में भी यह शानदार रिजल्ट देगा।
वायरलेस के लिए Wi-Fi 6E का सपोर्ट इसमें दिया गया है। यह फास्ट डेटा ट्रांसफर, लो-लेटेंसी को सपोर्ट करता है। कुल मिलाकर कंपनी ने इसे पुराने चिपसेट से कहीं अधिक स्मूद एक्सपीरियंस देने के लिए इसे तैयार किया है।
लेखक की राय
Samsung का Samsung Exynos 1680 मिडरेंज स्मार्टफोन्स के लिए एक बड़ा अपग्रेड साबित हो सकता है।
बेहतर CPU, GPU और NPU के साथ यह AI और गेमिंग एक्सपीरियंस को नई ऊंचाई देने की क्षमता रखता है।
खासतौर पर कैमरा और लो-लाइट फोटोग्राफी में इसके फीचर्स यूजर्स को आकर्षित करेंगे।
कुल मिलाकर, यह चिपसेट मिडरेंज सेगमेंट में प्रीमियम परफॉर्मेंस लाने की मजबूत कोशिश है।
यह भी पढ़ें: Oppo Reno 15 Pro Mini मचाएगा तहलका! 6.32-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ कीमत भी हुई लीक














