---Advertisement---

Samsung Galaxy F70e 5G की एंट्री! 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा ने बजट सेगमेंट में मचाया तहलका

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Samsung Galaxy F70e 5G

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Samsung ने सोमवार को भारतीय बाजार में Samsung Galaxy F70e 5G स्मार्टफोन को पेश कर दिया है। इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर देखने को मिल जाएगा। हालांकि, यह फोन 6,000mAh की बैटरी से लैस है जो कि 25 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Galaxy F70e 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा भी दिया गया है। यहां हम आपको Samsung Galaxy F70e 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देंगे।

Samsung Galaxy F70e 5G Price

Samsung Galaxy F70e 5G के 4GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये और 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। मिली जानकारी के अनुसार, यह स्मार्टफोन भारत में 17 फरवरी से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर पर बेचने के लिए मौजूद हो जाएगा। यह फोन लाइमलाइट ग्रीन और स्पॉटलाइट ब्लू कलर में उपलब्ध है।

Samsung Galaxy F70e 5G Specifications, Features

Samsung Galaxy F70e 5G में यूजर्स को 6.7 इंच की HD+ एलसीडी डिस्प्ले देखने को मिल जाएगी। जिसका रेजोल्यूशन 720×1600 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 260 ppi पिक्सल डेंसिटी और 800 निट्स तक पीक ब्राइटेनस है। इतना ही नहीं, ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन एंड्रॉयड 16 के आधार पर बना है। जो One UI 8 पर काम करता है। कंपनी 6 ओएस अपग्रेड और सिक्योरिटी अपडेट का दावा भी करती है।

Samsung Galaxy F70e 5G

इस फोन में ARM Mali G57 GPU के साथ ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 6GB तक LPDDR4x RAM और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज यूजर्स को मिल जाएगा। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक आसानी से बढ़ाया जा सकता है।

फीचरडिटेल्स
डिस्प्ले6.7 इंच HD+ LCD
रिजॉल्यूशन720 × 1600 पिक्सल
रिफ्रेश रेट120Hz
पिक्सल डेंसिटी260 PPI
पीक ब्राइटनेस800 निट्स
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16 आधारित One UI 8
OS अपडेट6 OS अपग्रेड + सिक्योरिटी अपडेट
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 6300 (ऑक्टा-कोर)
GPUARM Mali G57
रैम6GB LPDDR4x तक
स्टोरेज128GB तक
एक्सपेंडेबल स्टोरेजमाइक्रोSD कार्ड से 1TB तक
रियर कैमरा50MP (f/1.8) + 2MP डेप्थ (f/2.4)
फ्रंट कैमरा8MP (f/2.0)
वीडियो कॉल / सेल्फीसपोर्टेड
बैटरी6000mAh
फास्ट चार्जिंग25W
डाइमेंशन167.4 × 77.4 × 8.2 मिमी
वजन199 ग्राम
फिंगरप्रिंट सेंसरसाइड माउंटेड
कनेक्टिविटी5G, ड्यूल सिम, Wi-Fi, Bluetooth 5.3
अन्य फीचर्सGPS, USB Type-C, 3.5mm जैक
प्रोटेक्शनIP54 (धूल और छींटों से बचाव)

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy F70e 5G के रियर में यूजर्स को f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Samsung ने इस फोन में 6,000mAh की बैटरी भी दी है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

लेकिन डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 167.4 मिमी, चौड़ाई 77.4 मिमी, मोटाई 8.2 मिमी और वजन 199 ग्राम है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, 3.5 मिमी जैक, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। यह फोन धूल और छींटों से बचाव के लिए IP54 रेटिंग से लैस किया गया है।

लेखक की राय

  • Samsung Galaxy F70e 5G बजट सेगमेंट में एक संतुलित स्मार्टफोन नजर आता है।
  • 6000mAh की बड़ी बैटरी और 120Hz डिस्प्ले इसे लंबे इस्तेमाल के लिए बेहतर बनाते हैं।
  • हालांकि HD+ डिस्प्ले और औसत कैमरा इसे परफेक्ट नहीं बनाते।
  • फिर भी सैमसंग ब्रांड और लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट इसे भरोसेमंद विकल्प बनाता है।

यह भी पढ़ें: iPhone 17 और iPhone 16 समेत ढेरों Apple प्रोडक्ट्स मिल रहे हैं सस्ते, Flipkart-Amazon नहीं…यहां हैं डील्स

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment