---Advertisement---

Samsung Galaxy S24 Ultra में सबसे बड़ा Price Cut, ₹58,000 हुआ सस्ता, जानें नई कीमत

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Samsung Galaxy S24 Ultra

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Samsung Galaxy S24 Ultra स्मार्टफोन जिसे हर कोई अपना बनाना चाहता है। लेकिन कीमत ज्यादा होने के कारण इसे बहुत लोग नहीं खरीद पाते हैं। वहीं अगर आप इस फोन को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए एक अच्छी खबर हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि, अब तक के सबसे कम प्राइस में आप Samsung Galaxy S24 Ultra को खरीद सकते हैं।

सैमसंग का यह 200MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन लॉन्च प्राइस से 58,000 रुपये तक सस्ते में मिलेगा। जी हां आप सही सुन रहे हैं। बता दें कि, अमेजन और फ्लिपकार्ट के अलावा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी यह फोन लॉन्च कीमत से काफी सस्ते में मिल रही है।

इसके अलावा फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ मिलने वाला है। तो चलिए जानते हैं Samsung Galaxy S24 Ultra स्मार्टफोन पर कितना मिल रहा है डिस्काउंट…

Galaxy S24 Ultra में प्राइस कट

Samsung Galaxy S24 Ultra स्मार्टफोन काफी शानदार है। हैरानी की बात यह है कि, इस फोन को 1,29,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। लेकिन डिस्काउंट के बाद इस फोन की शुरुवाती कीमत 71,999 रुपये हो गई है।

वहीं, सैमसंग के इस फोन में 12GB/16GB रैम और 256GB/512GB/1TB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा कंपनी इस सीरीज के Galaxy S24 और Galaxy S24 FE में भी प्राइस कट किया गया है।

मॉडललॉन्च कीमतडिस्काउंट के बाद कीमतरैमस्टोरेज
Galaxy S24 Ultra₹1,29,999₹71,99912GB / 16GB256GB / 512GB / 1TB
Galaxy S24₹74,999₹39,999N/AN/A
Galaxy S24 FE₹59,999₹29,999N/AN/A

Samsung Galaxy S24 को डिस्काउंट के बाद आप 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत में अपने घर ला सकते हैं। हैरानी की बात यह है कि, इस फोन को 74,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था।

Samsung Galaxy S24 Ultra

वहीं दूसरी तरफ Galaxy S24 FE स्मार्टफोन को आप मात्र 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत में अपना बना सकते हैं। जबकि, इस फोन को 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था।

Samsung Galaxy S24 Ultra के फीचर्स

Samsung Galaxy S24 Ultra स्मार्टफोन में आपको 6.7 इंच का डायनैमिक AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। जिसका रेजलूशन 3120 x 1440 पिक्सल है। जबकि, स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120Hz है। सबसे खास बात यह है कि, फोन के परफॉमेंस को शानदार बनाने के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gem 3 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।

वहीं इसमें आपको 16GB तक रैम और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिल जाएगा। इतना ही नहीं, इस फोन में आपको S-Pen का सपोर्ट मिल जाएगा।

आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि, यह फ्लैगशिप फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। जिसमें आपको 200MP का मेन कैमरा मिल जाएगा साथ ही, फोन में 50MP, 12MP और 10MP के तीन कैमरे देखने को मिलेंगे। इस फोन की खास बात यह है कि, इसमें तगड़ा कैमरा दिया गया है।

बात रमन सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको 12MP का फ्रंट कैमरा मिल जाएगा। वहीं, इस फोन में आपको 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। जो 45W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करेगा। यह Android 14 पर बेस्ड OneUI 6 पर काम करता है।

यह भी पढ़ें: Internet स्पीड में जापान ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड – Netflix की सभी मूवीज सेकंड में होंगी डाउनलोड

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment