क्या आप भी लंबे समय से सैमसंग का प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रह हैं तो, ये ख़बर आपके लिए है। क्योंकि आज हम आपको शानदार ऑफर के बारे में बताएंगे। दरअसल इस वक्त दो बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन और फ्लिपकार्ट Samsung S25 Ultra 5G पर सबसे शानदार डील देखने को मिल रहा है। हालांकि अगर आप इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि आखिर ये डिवाइस किस वेबसाइट पर ज्यादा सस्ता मिल रहा है।
आज हम आपको बताएंगे कि कहां से आप इस डिवाइस को सबसे कम कीमत में खरीद सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि, सैमसंग के इस फोन में आपको 200MP का कैमरा और स्नैपड्रैगन दमदार प्रोसेसर मिलेगा। तो चलिए जानते हैं इस फोन के अन्य फीचर्स और मिलने वाले कीमत के बारे में विस्तार से…
Amazon Vs Flipkart: कहां मिल रहा है सस्ता S25 Ultra 5G?
बता दें कि, Samsung S25 Ultra 5G को पिछले साल ही मात्र 1,29,999 रुपये में शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया था। हालांकि, अभी फ्लिपकार्ट पर यह फोन सिर्फ 1,07,999 रुपये में मिल रहा है।कुल मिलाकर देखा जाए तो, इस फोन पर 22 हजार रुपये तक का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा Flipkart Axis Bank Credit कार्ड और Flipkart SBI Credit कार्ड से फोन को खरीदने पर 5% तक का कैशबैक भी मिल रहा है जो इस डील को और खास बना देता है।
| Samsung S25 Ultra 5G डिटेल | Flipkart | Amazon |
|---|---|---|
| लॉन्च कीमत | ₹1,29,999 | ₹1,29,999 |
| मौजूदा कीमत | ₹1,07,999 | ₹1,07,250 |
| फ्लैट डिस्काउंट | ₹22,000 तक | ₹22,749 तक |
| बैंक ऑफर | Flipkart Axis Bank CC – 5% Cashback Flipkart SBI CC – 5% Cashback | HDFC Bank CC/EMI – ₹1,500 तक इंस्टेंट डिस्काउंट IDFC FIRST Bank CC EMI – ₹1,000 डिस्काउंट OneCard CC EMI – ₹1,000 डिस्काउंट |
| कैशबैक/इंस्टेंट डिस्काउंट के बाद अनुमानित कीमत | बैंक कैशबैक के अनुसार और कम | ₹1,05,750 तक |
| किसके लिए बेहतर? | Flipkart कार्ड यूजर्स | HDFC / IDFC / OneCard यूजर्स |
वहीं, अगर आप Samsung S25 Ultra 5G फोन को अमेजन से खरीदते हैं तो, फोन को सिर्फ 1,07,250 रुपये में खरीदने का अवसर दे रहा है। देखा जाए तो, दोनों प्लेटफॉर्म पर इस फोन के प्राइस में ज्यादा अंतर नहीं है लेकिन अमेजन न सिर्फ फोन को सस्ते में दे रहा है बल्कि कुछ अच्छे बैंक ऑफर्स भी दे रहा है।

बता दें कि, अगर आप HDFC Bank Credit कार्ड या फिर EMI ऑप्शन के साथ फोन पर 1500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। जबकि IDFC FIRST Bank Credit Card EMI और OneCard Credit Card EMI ऑप्शन के साथ 1000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
Samsung Galaxy S25 Ultra 5G के टॉप फीचर्स
- Samsung S25 Ultra 5G में 6.9-इंच QHD+ डायनामिक AMOLED 2X स्क्रीन है।
- स्मार्टफोन में क्वालकॉम का पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट मिलता है।
- S25 अल्ट्रा 12GB रैम और 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज ऑप्शन ऑफर करता है।
- Samsung S25 Ultra 5G फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा है।
- साथ ही डिवाइस में 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर है।
- Samsung S25 Ultra 5G में 5x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP टेलीफोटो लेंस और 10MP 3x टेलीफोटो रियर सेटअप है।
- Samsung S25 Ultra 5G के फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा है।
- डिवाइस 5,000mAh की बैटरी, 45W वायर्ड चार्जिंग के साथ-साथ फास्ट वायरलेस चार्जिंग 2.0 सपोर्ट करता है।
लेखक की राय
Samsung Galaxy S25 Ultra 5G इस समय भारी छूट के साथ एक बेहतरीन प्रीमियम डील बन चुका है। दमदार कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और शानदार डिस्प्ले इसे फ्लैगशिप सेगमेंट में अलग पहचान देते हैं। Amazon और Flipkart दोनों पर कीमत लगभग समान है, लेकिन बैंक ऑफर्स के हिसाब से Amazon थोड़ा ज्यादा फायदेमंद लगता है। अगर बजट अनुमति देता है तो यह फोन एक मजबूत निवेश साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Oppo Reno 15 Pro Mini मचाएगा तहलका! 6.32-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ कीमत भी हुई लीक














