---Advertisement---

Vivo V50 5G: 6,000mAh बैटरी, Snapdragon चिपसेट और 50MP सेल्फी कैमरा वाला दमदार 5G फोन

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Vivo

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

क्या आप भी कोई एडवांस्ड कैमरा फीचर्स वाला नया मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं? अगर हां, तो Vivo V50 5G आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह स्मार्टफोन Flipkart पर बंपर डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। बता दें कि Vivo V50 5G की कीमत वैसे तो 39,999 रुपये है लेकिन अभी आप इस फोन पर 9 हजार रुपये तक का फ्लैट डिस्काउंट ले सकते हैं।

वीवो के इस फोन में Zeiss-ऑप्टिमाइज्ड डुअल कैमरा सिस्टम देखने को मिल रहा है। इसी के साथ ही इस फोन में 6,000mAh की बैटरी, स्लिम और स्लीक डिजाइन के साथ पावरफुल Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट देखने को मिल रहा है। हालांकि ये एक लिमिटेड टाइम डील हो सकती है इसलिए आप इसे बिलकुल भी मिस न करें। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Vivo V50 5G पर डिस्काउंट ऑफर

Vivo का ये डिवाइस अभी फ्लिपकार्ट पर बिना किसी ऑफर के सिर्फ 30,999 रुपये में देखने को मिल रहा है, जिसकी शुरुआती लॉन्च कीमत 39,999 से 9,000 रुपये कम है। इतना ही नहीं, इस डिवाइस पर जबरदस्त बैंक ऑफर भी दिया जा रहा है। जहां आप Flipkart SBI या Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड के जरिए 5% तक का एक्स्ट्रा कैशबैक भी आसानी से पा सकते हैं। हालांकि फोन पर अभी कोई भी एक्सचेंज ऑफर नहीं है।

Vivo V50 5G के स्पेसिफिकेशन्स


Vivo V50 5G

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo के इस डिवाइस में 6.77-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही इस फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन में पावरफुल Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट भी मिल रहा है। डिवाइस 12GB LPDDR4X RAM और 512GB तक UFS 2.2 स्टोरेज भी मिलती है।

फोटोग्राफी के लिए Vivo V50 में यूजर्स को 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा मिल जाएगा। जो कि, Zeiss का सपोर्ट है। इसी के साथ ही इस डिवाइस में 50MP का सेकेंडरी कैमरा भी दिया गया है। जबकि, फोन में सेल्फी लेने के लिए 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बात करें, बैटरी की तो Vivo V50 में 6,000mAh की बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल जाएगा।

लेखक की राय

  • Vivo V50 5G मिड-रेंज सेगमेंट में उन यूज़र्स के लिए बेहतरीन विकल्प है, जो कैमरा क्वालिटी और परफॉर्मेंस को प्राथमिकता देते हैं।
  • Zeiss कैमरा, दमदार Snapdragon चिपसेट और बड़ी बैटरी इसे प्रीमियम फील देता है।
  • मौजूदा डिस्काउंट के साथ इसकी कीमत और भी आकर्षक हो जाती है।
  • अगर आप लिमिटेड-टाइम डील में एक ऑल-राउंडर 5G फोन चाहते हैं, तो यह डिवाइस जरूर विचार योग्य है।

यह भी पढ़ें: Google Pixel 10 Pro स्मार्टफोन 13,000 रुपये से भी ज्यादा सस्ता, ऐसे खरीदें

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment