---Advertisement---

Vivo V70 5G सीरीज की भारत में एंट्री आज, जानें फीचर्स, कीमत और कैसे देखें लाइव लॉन्च

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Vivo V70 FE

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Vivo आज अपनी Vivo V70 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें Vivo V70 और बिलकुल नया Vivo V70 Elite शामिल हैं। यह आगामी सीरीज बीते साल पेश किए गए Vivo V60 और V60e फोन की जगह लेगा। Vivo अब तक वीवो V70 और Vivo V70 Elite के बारे में काफी जानकारियां प्रदान कर चुका है।

वहीं, ये भी दावा किया गया है कि इस सीरीज में 50 हजार रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में सबसे स्लिम बेजल देखने को मिलेगा। तो चलिए आज हम आपको यहां वीवो V70 और बिल्कुल नए वीवो वी70 एलीट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर अन्य खूबियों के बारे में विस्तार से बताएंगे…

Vivo V70 सीरीज कब होगी लॉन्च

V70 सीरीज आज यानी कि 19 फरवरी को दोपहर 12 बजे भारतीय समयानुसार भारत में लॉन्च कर दिया है। अगर आप Vivo V70 और Vivo V70 Elite का लॉन्च इवेंट लाइव देखना चाहते हैं तो आप वीवो के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर आसानी से जाकर देख सकते हैं।

Vivo V70 Price (Expected)

टिपस्टर अभिषेक यादव के मुताबिक, वीवो V70 के 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत 45,999 रुपये और 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये देखने को मिलेगी। वहीं Vivo V70 Elite के 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत 51,999 रुपये, 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत 56,999 रुपये और 12GB/512GB वेरिएंट की कीमत 61,999 रुपये होगी।

Vivo V70 सीरीज भारत में लॉन्च होने के बाद वीवो की आधिकारिक साइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और अमेजन के जरिए बिक्री के लिए मौजूद है। वीवो ने अभी तक अपनी V-सीरीज के स्मार्टफोन की कीमतों का खुलासा नहीं किया है।

Vivo V70

Vivo V70, V70 Elite Specifications (Expected)

V70 सीरीज में Vivo V70 Elite और वीवो V70 मॉडल देखने को मिलेगा। Vivo V70 Elite में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। जबकि Vivo V70 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर मिल जाएगा। हालांकि, ये दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड हैं जो OriginOS 6 पर काम करता हैं।

फीचरVivo V70 EliteVivo V70
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8s Gen 3Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16 आधारित OriginOS 6Android 16 आधारित OriginOS 6
डिस्प्ले6.59 इंच 1.5K OLED6.59 इंच 1.5K OLED
रिफ्रेश रेट120Hz120Hz
पीक ब्राइटनेस5000 निट्स5000 निट्स
पिक्सल डेंसिटी459 PPI459 PPI
रैमLPDDR5XLPDDR5X
स्टोरेजUFS 4.1UFS 4.1
फिंगरप्रिंट3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट 2.03D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट 2.0
IP रेटिंगIP68 + IP69IP68 + IP69
रियर कैमरा50MP (Sony IMX882, OIS, Zeiss) + 50MP टेलीफोटो + अल्ट्रावाइड50MP (Sony IMX882, OIS, Zeiss) + 50MP टेलीफोटो + अल्ट्रावाइड
फ्रंट कैमरा50MP50MP
बैटरी6,500mAh6,500mAh
फास्ट चार्जिंग90W वायर्ड90W वायर्ड

V70 सीरीज में 6.59 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकती है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट, 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस और 459 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी होगी। इनमें LPDDR5X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज मिलेगी। सिक्योरिटी के लिए 3डी अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनिंग 2.0 मिलेगा। धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग होगी।

बात करें कैमरा सेटअप की तो, वीवो V70 सीरीज के रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट के साथ Zeiss पावर्ड 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX882 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और एक अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। इन दोनों स्मार्टफोन में 6,500mAh की बैटरी होगी जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

लेखक की राय

V70 सीरीज प्रीमियम डिजाइन और पावरफुल कैमरा का मजबूत कॉम्बिनेशन लग रही है।
अगर स्लिम बेज़ल और 5000 निट्स ब्राइटनेस का दावा सही निकला, तो यह सेगमेंट में गेम-चेंजर साबित हो सकता है। हालांकि 50 हजार के आसपास की कीमत में प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी है। अंत में फैसला इस बात पर निर्भर करेगा कि परफॉर्मेंस और कैमरा असल इस्तेमाल में कितने दमदार साबित होते हैं।

यह भी पढ़ें: Amazon-Flipkart नहीं! यहां iPhone 16e पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, कीमत जानकर चौंक जाएंगे

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment