बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Vivo के नए स्मार्टफोन को बहुत जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Vivo V70 FE के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7360 Turbo हो सकता है।
Vivo V70 FE चिपसेट
एक मीडिया रिपोर्ट से यह भी जानकारी मिली है कि, Google Play Console वेबसाइट पर Vivo V70 FE की मॉडल नंबर – V2550 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले 1,260 x 2,800 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन और 440 ppi की पिक्सल डेंसिटी के साथ हो सकता है। इस लिस्टिंग से Vivo V70 FE में MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट होने का पता चला है।
इसमें कर्व्ड ऐजेज के साथ राउंडेड कॉर्नर्स हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन की दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर हैं। इससे पहले इस स्मार्टफोन की ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS), Geekbench और TDRA पर समान मॉडल नंबर के साथ लिस्टिंग हुई थी।
Vivo V70 FE कब होगा लॉन्च ?
Vivo V70 FE को 28 फरवरी को पेश किया जा सकता है। वहीं, इस स्मार्टफोन को सिल्वर, पर्पल और ब्लू कलर्स में मौजूद कराया जा सकता है। Vivo V70 FE के लिए 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के अलावा 12 GB + 256 GB और 8 GB+ 512 GB के वेरिएंट्स हो सकते हैं।
Vivo V70 FE फीचर्स
इस स्मार्टफोन में यूजर्स को 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। Vivo V70 FE की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा देखने को मिल सकता है। वहीं, इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। ये फोन Android 16 पर बेस्ड है। जो OriginOS 6 पर काम कर सकता है।

इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। जो 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। भारत में पिछले सप्ताह कंपनी ने Vivo V70 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज में Vivo V70 और Vivo V70 Elite शामिल हैं। Vivo V70 Elite में 6.59 इंच AMOLED डिस्प्ले (2750 × 1260 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 5, 000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 6,500mAh की 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
लेखक की राय
Vivo V70 FE अपने सेगमेंट में बड़ी बैटरी और 200MP कैमरे के साथ मजबूत दावेदार साबित हो सकता है।
7,000mAh बैटरी और 90W चार्जिंग इसे पावर यूजर्स के लिए आकर्षक बनाती है।
अगर इसकी कीमत संतुलित रखी जाती है, तो यह बाजार में बड़ी प्रतिस्पर्धा खड़ी कर सकता है।
कुल मिलाकर, यह फोन परफॉर्मेंस और बैटरी का दमदार कॉम्बिनेशन साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें: अब और भी किफायती! Motorola Edge 50 Pro मिल रहा ₹12,000 डिस्काउंट के साथ














