---Advertisement---

Vivo V70 Series भारत में मचाएगी तहलका! 6500mAh बैटरी, 5000 निट्स ब्राइटनेस के साथ जल्द होगी लॉन्च

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Vivo V70

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Vivo V70 Series launch: भारत में Vivo दो नए स्मार्टफोन लेकर आ रहा है, जिनके नाम Vivo V70 और Vivo V70 Elite होगा। जबकि, कंपनी ने ऑफिशियल पोर्टल पर Vivo V70 सीरीज के लिए एक माइक्रोसाइट भी तैयार कर दी है और अपकमिंग सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानकारी दी है।

ऑफिशियल पोर्टल पर लिस्ट डिटेल्स में यह भी बताया गया है कि अपकमिंग वीवो वी70 सीरीज में कंपनी ZEISS का कैमरा सपोर्ट दे सकती है। जिससे यूजर्स अपना शानदार फोटो क्लिक कर सकते हैं। इसी के साथ ही इसमें Orgin OS का सपोर्ट भी दिया गया है।

V70 सीरीज में क्वालकॉम का Snapdragon 8s Gen 3 का इस्तेमाल किया गया है। इसमें LPDDR5X रैम और UFS 4.1 मिलेगी। यह स्मार्टफोन Android 16 बेस्ड OriginOS 6 पर काम करेगा।

Vivo V70 सीरीज का डिस्प्ले

V70 सीरीज में 1.5K Ultra Clear OLED डिस्प्ले यूजर्स को मिल जाएगा। इसी के साथ ही इसमें 120Hz Ultra-Fluid Motion डिस्प्ले का सपोर्ट भी मिलेगा। इसमें 5000 Nits की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।

Vivo V70 सीरीज में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप

माइक्रोसाइट पर स्मार्टफोन का डिजाइन भी दिखाया गया है और इसमें स्मार्टफोन का बैक पैनल भी दिखाया है। इसमें 50 MP का ZEISS OIS मेन कैमरा भी मौजूद है। वहीं, 50 MP का ZEISS Night Telephoto कैमरा भी दिया गया है। इसी के साथ में ZEISS Ultra Wide एंगल लेंस भी मिलता है। फ्रंट पर 50 MP ZEISS Group Selfie कैमरा भी दिया गया है।

Vivo V70

Vivo V70 सीरीज में 6500mAh की बैटरी और फास्ट चार्जर

मिली जानकारी के अनुसार, V70 सीरीज में यूजर्स को 6,5000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। इसी के साथ 90W का फास्ट चार्जर सपोर्ट भी मिलेगा। वहीं, इस फोन में IP68 और IP69 की रेटिंग भी दी गई है जो इसको टॉप ग्रेड की डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंसी देती है।

लेखक की राय

Vivo V70 सीरीज प्रीमियम डिजाइन और पावरफुल परफॉर्मेंस का दमदार कॉम्बिनेशन पेश करती है।
ZEISS कैमरा सपोर्ट और 50MP फ्रंट कैमरा इसे फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए खास बनाता है।
Snapdragon 8s Gen 3 और बड़ी बैटरी इस सीरीज को फ्लैगशिप के करीब ले जाती है।
अगर कीमत प्रतिस्पर्धी रही, तो V70 सीरीज भारतीय बाजार में मजबूत चुनौती साबित हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Redmi Note 15 5G की डिस्प्ले का खुलासा: जानें सभी फीचर्स और डिटेल्स

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment