---Advertisement---

Vivo V70 5G और Vivo V70 Elite 5G की भारत में बिक्री शुरू — जानें प्राइस, ऑफर्स

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Vivo T5x 5G

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo की नई स्मार्टफोन सीरीज को पिछले सप्ताह में पेश किया गया था। इसी के साथ भारत में Vivo V70 और Vivo V70 Elite की बिक्री भी स्टार्ट हो गई है। इन स्मार्टफोन्स की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी मिलेगा।

Vivo V70 Elite, Vivo V70 का प्राइस

Vivo V70 के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 45,999 रुपये और 12 GB + 256 GB वाले वेरिएंट का 49,999 रुपये का है। जानकारी के अनुसार, इस स्मार्टफोन को Lemon Yellow और Passion Red कलर्स में पेश किया गया है। Vivo V70 Elite के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 51,999 रुपये, 12 GB + 256 GB का 56,999 रुपये और 12 GB + 512 GB वाले वेरिएंट का 61,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन के लिए Sand Beige, Passion Red और Sand Beige कलर्स के विकल्प हैं।

इन स्मार्टफोन्स को HDFC Bank, Axis Bank और Kotak Bank के कार्ड्स से खरीदने पर कंपनी की तरफ से 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं, पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर 10 प्रतिशत का एक्सचेंज बोनस या 18 महीने की बिना इंटरेस्ट की EMI का विकल्प भी उपलब्ध है। इन स्मार्टफोन्स की बिक्री कंपनी के ऑनलाइन स्टोर, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स Amazon और Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए की जा रही है।

Vivo V70 Elite, Vivo V70 के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

Vivo V70 Elite में आपको 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले (2,750 × 1,260 पिक्सल्स) और 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 3 दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। Vivo V70 Elite की 6,500 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

V70 Elite स्मार्टफोन के रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का सुपर टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

 Vivo V70

इस सीरीज के बेस मॉडल में यूजर्स को 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले (2,750 × 1,260 पिक्सल्स) और 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ मिलेगा। वहीं इस स्मार्टफोन में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। इतना ही नहीं, Vivo V70 में आपको 6,500 mAh की बड़ी बैटरी और 90 W का वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट भी मिल जाएगा।

इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का सुपर टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा है। इसके फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा है।

लेखक की राय

Vivo V70 सीरीज प्रीमियम डिजाइन और दमदार बैटरी के साथ आकर्षक विकल्प बनकर सामने आई है।
Elite वर्जन में पावरफुल प्रोसेसर इसे गेमिंग और हाई-परफॉर्मेंस यूजर्स के लिए बेहतर बनाता है।
हालांकि कीमत थोड़ी प्रीमियम है, लेकिन ऑफर्स इसे वैल्यू फॉर मनी बना सकते हैं।
अगर आप कैमरा और बैटरी दोनों में संतुलन चाहते हैं, तो यह सीरीज विचार करने लायक है।

यह भी पढ़ें: Oppo K13 Turbo अब ₹4,000 सस्ते! 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला फोन भी है शामिल

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment