Xiaomi 17 के बाद कंपनी का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 18 होने वाला है। जिसका Pro वेरिएंट अभी से सुर्खियां बटोर रहा है। इसी के साथ Xiaomi 18 Pro के अंदर कुछ बेहतरीन फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं। लीक हुई जानकारी के अनुसार, इस फोन में कॉम्पेक्ट डिस्प्ले के साथ बड़ी बैटरी और 200 मेगापिक्सल तक कैमरा भी मिल सकता है। यह फोन 200MP के एक नहीं बल्कि दो कैमरा से लैस हो सकता है। इसके अलावा कई और फीचर्स का खुलासा यहां पर देखने को मिलता है। आइए जानते हैं डिटेल्स।
Xiaomi 18 Pro कैमरा
Xiaomi 18 Pro कंपनी का अगला फ्लैगशिप होगा जिसे लेकर लीक में कुछ अहम जानकारी सामने आई है। टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने Xiaomi 17 Pro (via)की तुलना में फोन के अंदर कैमरा अपग्रेड की बात कही है। फोन के स्पेसिफिकेशंस को बताते हुए कहा है कि फोन में कॉम्पेक्ट स्क्रीन मिलने वाली है जो कि 6.3 इंच की होगी। Xiaomi 17 Pro में जहां 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, और पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस था, वहीं Xiaomi 18 Pro में यहां 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 200 मेगापिक्सल का ही टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है।
Xiaomi 18 Pro फीचर्स
Xiaomi 18 Pro में रियर साइड में एक सेकंडरी डिस्प्ले भी देखने को मिल सकता है। जो कि कैमरा मॉड्यूल के अंदर होगा। वहीं इस फोन को शानदार डिजाइन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन में Qualcomm का लेटेस्ट जेनरेशन का फ्लैगशिप चिपसेट दिया जा सकता है जो कि Snapdragon 8 Elite Gen 6 हो सकता है। सीरीज को कंपनी सितंबर में चीन के अंदर पेश कर सकती है।

Xiaomi 18 Pro को कंपनी सीरीज के शुरुआती दौर में लॉन्च किया जा सकता है। जबकि Xiaomi 18 Ultra को कुछ महीने बाद लॉन्च कर सकती है। वहीं, इस फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी होने की बात भी कही गई है। हालांकि डुअल 200MP कैमरा के साथ कंपनी जाहिर तौर पर फोन को नेक्स्ट लेवल अपग्रेड करेगी इसके साथ में कई लुभावने फीचर्भी देखने को मिल सकते हैं। कंपनी का नया फ्लैगशिप मार्केट में नया कंपीटिशन पैदा कर सकेगा या नहीं, यह देखने वाली बात होगी।
लेखक की राय
- Xiaomi 18 Pro अगर लीक सही साबित होते हैं, तो यह कैमरा सेगमेंट में बड़ा धमाका कर सकता है।
- डुअल 200MP कैमरा इसे फ्लैगशिप रेस में अलग पहचान दे सकता है।
- 7000mAh बैटरी और कॉम्पैक्ट डिजाइन का कॉम्बिनेशन यूज़र्स को काफी आकर्षित करेगा।
- लेकिन असली गेम इसकी कीमत और रियल परफॉर्मेंस तय करेगी।
यह भी पढ़ें: Spam Calls से पाना चाहते हैं छुटकारा? अपनाएं यह आसान तरीका













