---Advertisement---

Android–iPhone की दीवार टूटेगी? Google Pixel 9 सीरीज में जल्द मिलेगा iPhone से डायरेक्ट फाइल शेयर फीचर

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Google Pixel 9

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Google Pixel 9 Quick File Share: Google Pixel 9 सीरीज को जल्द ही Apple के AirDrop जैसे फीचर की सुविधा मिलने वाली है। एक रिपोर्ट के अनुसार, यह सुविधा फिलहाल लेटेस्ट Pixel 10 मॉडल तक ही थी लेकिन रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि Pixel 9 सीरीज से शुरू करके, पुराने Pixel मॉडल के लिए भी यह फीचर डेवलप किया जा रहा है।

टेक दिग्गज गूगल ने नवंबर में ही ऐलान कर दिया था कि, एंड्रॉयड यूजर्स अब Quick Share और AirDrop दोनों का यूज करके आईफोन यूजर्स के साथ सेफ और वायरलेस तरीके से फाइलें शेयर कर सकते हैं। इसके अलावा यही प्रोसेस Google Pixel 9 और आईफोन के बीच भी हो सकता है, और गूगल जल्द इसका ऐलान कर सकता है, इसी गूगस पिक्सेल 9 सीरीज पर क्विक शेयर के लिए AirDrop सपोर्ट भी जल्द मिलने का दावा इस रिपोर्ट में किया गया है।

Google Pixel 9 सीरीज पर क्विक शेयर के लिए AirDrop सपोर्ट जल्द

एंड्रॉइड अथॉरिटी ने लेटेस्ट एंड्रॉइड कैनरी बिल्ड का डीप एनालिसिस करने के लिए AssembleDebug के साथ सहयोग किया। अपडेट का एनालिसिस करते समय पब्लिकेशन ने Google की तरफ से जोड़ी गई नई सिस्टम फाइलों की पहचान की, जो कथित तौर पर iPhone से Pixel 9 मॉडल पर फाइलें भेजने के लिए क्विक शेयर की तरफ से जरूरी हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि ये फ़ाइलें इसी Pixel 9 सीरीज के फोन के पिछले फर्मवेयर में मौजूद नहीं थीं। हालांकि, गैर-फ्लैगशिप Google Pixel 9a में यह फीचर शायद उपलब्ध न हो।

नवंबर में गूगल ने इस फीचर का दायरा अब बढ़ाने की योजना कर रही थी। ऐसा इसलिए क्योंकि, नवंबर में ये फीचर केवल गूगल पिक्सेल 10 सीरीज के लिए ही था। लेकिन गूगल ने उस समय यह कहा था कि इस सुविधा को और ज्यादा एंड्रॉइड डिवाइसेज तक पहुंचाया जाए।

Google Pixel 9

वहीं, इस एक्सपीरिएंस को और भी बेहतर करने की दिशा में काम किया जा रहा है। गूगल ने ये भी कहा है कि सिक्योरिटी पर इससे कोई आंच नहीं आएगी। एप्पल का सिस्टम प्रोटेक्टेड शेयरिंग चैनल का इस्तेमाल करता है और किसी डिवाइस से फाइल स्वीकार करने से पहले आमतौर पर आने वाले पॉपअप आते हैं। तो अगर आप पहले से एयरड्रॉप या क्विक शेयर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इससे आपके प्राइवेसी मॉडल पर कोई असर नहीं आएगा।

लेखक की राय

Google का Quick Share को AirDrop-जैसे सपोर्ट के साथ Pixel 9 सीरीज तक लाना एक बड़ा और यूजर-फ्रेंडली कदम है।Android और iPhone के बीच आसान फाइल शेयरिंग लंबे समय से यूजर्स की जरूरत रही है, जिसे गूगल अब गंभीरता से पूरा करता दिख रहा है। सिक्योरिटी और प्राइवेसी को बनाए रखने का भरोसा इस फीचर को और भरोसेमंद बनाता है। अगर यह फीचर स्थिर रूप से रोलआउट होता है, तो Android-iOS गैप काफी हद तक कम हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Oppo Reno 15 Pro Mini मचाएगा तहलका! 6.32-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ कीमत भी हुई लीक

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment